शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र की मगरौनी चौकी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सौतेले पिता को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।
जानकारी के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को पीड़िता ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि 15 जुलाई की दोपहर करीब 2 बजे उसके सौतेले पिता रामलाल आदिवासी ने घर में अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर नरवर थाने में अपराध क्रमांक 130/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक विनय यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी रामलाल आदिवासी (38 वर्ष), निवासी हरदौलपुरा, मगरौनी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अभिमन्यु राजावत, सउनि. दिनेश यादव सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की सराहनीय भूमिका रही।







Be First to Comment