शिवपुरी। जिले की मगरौनी चौकी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7.2 ग्राम स्मैक और एक मोटरसाइकिल जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1.30 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर जिलेभर में नशे के कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले, एसडीओपी करैरा प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नरवर विनय यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक ग्राम पीपलखाड़ी नहर स्थित हनुमान मंदिर के पास स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर सोनू गुर्जर (24) निवासी ग्राम डोंगरी थाना बम्हारी, हाल निवासी चंदनपुरा मगरौनी को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 7.2 ग्राम स्मैक (कीमत लगभग 50 हजार रुपये) और हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल (कीमत करीब 80 हजार रुपये) बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 127/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के अन्य लोगों से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम: थाना प्रभारी विनय यादव, चौकी प्रभारी अभिमन्यु राजावत, सउनि. दिनेश यादव, प्रधान आरक्षक भोले सिंह तथा आरक्षक राघवेंद्र तोमर, सचिन यादव, वीरेंद्र गुर्जर और शिवराज यादव की सराहनीय भूमिका रही।











Be First to Comment