Press "Enter" to skip to content

शिक्षक और सरपंच पति के बीच विवाद, हाथापाई का वीडियो वायरल; दोनों पक्ष पहुंचे थाने / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के पिछोर संकुल के भंवरहार नयाखेड़ा गांव स्थित एक शासकीय विद्यालय में शिक्षक और सरपंच पति के बीच विवाद का मामला सामने आया है। दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला कथित तौर पर हाथापाई तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, विद्यालय में पदस्थ शिक्षक नीरज गुप्ता ने आरोप लगाया है कि सरपंच पति पुष्पेंद्र यादव ने उनके साथ मारपीट करते हुए थप्पड़ मारा।

वहीं दूसरी ओर, सरपंच पति और ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक नीरज गुप्ता नियमित रूप से समय पर स्कूल नहीं आते। उनका कहना है कि शिक्षक उपस्थिति दर्ज करने के बाद विद्यालय से चले जाते हैं। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि शिक्षक बच्चों से अभद्र भाषा में बात करते हैं और विद्यालय की प्रभारी शिक्षिका को भी परेशान करते हैं।

घटना के बाद दोनों पक्षों ने पिछोर थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ आवेदन दिया है। पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!