शिवपुरी। जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के एक नवविवाहित दंपति ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की है। दंपति का कहना है कि उन्होंने अपनी मर्जी से हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया है, लेकिन लड़की के परिजन इस शादी का विरोध कर रहे हैं और उन्हें जान का खतरा है।
जानकारी के अनुसार, नैंसी साहू (18 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 2, नई बस्ती, खनियाधाना और हरी ओम शर्मा (23 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 3, आदिवासी मोहल्ला, बुधिया तालाब, खनियाधाना ने 20 मई 2026 को ग्वालियर स्थित रागानंद संस्कृति संस्थान में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया था। वर्तमान में दोनों शिवपुरी में रह रहे हैं।
दंपति का आरोप है कि युवती के परिवार वाले शादी के खिलाफ हैं। इसी कारण उन्होंने अपनी इच्छा से विवाह किया। उनका कहना है कि खनियाधाना थाना से उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया जा रहा है, लेकिन उन्हें आशंका है कि वहां पहुंचने पर युवती के परिजन उनके साथ कोई अप्रिय घटना कर सकते हैं।
दंपति ने पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है कि उनके बयान शिवपुरी में ही दर्ज कराए जाएं तथा उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।






Be First to Comment