Press "Enter" to skip to content

भांडेर सीट से प्रभा प्रकाश ने की टिकिट की दावेदारी, सौंपा बायोडाटा

भांडेर उप चुनाव में कांग्रेस टिकिट के लिए प्रभा प्रकाश अहिरवार ने विधायक घनश्याम सिंह को सौंपा बायोडाटा 
दतिया। प्रदेश में 24 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव की सरगर्मियां गति पकड़ने लगी हैं। 
 दतिया जिले की भांडेर सीट पर उप चुनाव को लेकर कांग्रेस टिकिट के दावेदारों की लाइन लंबी है। सोमवार को बडौनी  नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष प्रभा प्रकाश अहिरवार ने भांडेर सीट से कांग्रेस के टिकिट के लिए दावेदारी ठोकते हुए सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह को बायोडाटा सौंपा। प्रभा प्रकाश अहिरवार बडौनी नगर पंचायत की पहली निर्वाचित अध्यक्ष रही हैं। 1998 से लगातार कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहकर विभिन्न पदों की जिम्मेदारी संभाली। प्रभा प्रकाश अहिरवार ने साल 2013 व 2018 में भी भांडेर से कांग्रेस टिकिट मांगा था।
सोमवार सुबह भांडेर विधानसभा टिकिट के लिए सरोज भारती व  पूर्व पार्षद कस्तूरी देवी ने भी टिकिट के लिए अपना बायोडाटा जिला कांग्रेस अध्यक्ष नाहर सिंह यादव को विधायक घनश्याम सिंह के समक्ष सौंपा। 
भांडेर सीट जिताने की जिम्मेदारी कमलनाथ ने घनश्याम सिंह को सौंपी- 
पीसीसी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भांडेर सीट पर कांग्रेस की जीत तय करने के लिए जिम्मेदारी सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह को सौंपी हैं। पिछले दिनों पूर्वमंत्री डॉ गोविंद सिंह ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से उप चुनाव के संबन्ध में मंत्रणा की थी।
 भांडेर सीट से कांग्रेस टिकिट के लिए भगवानदास पटवा पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं कृषि मंडी अध्यक्ष दतिया, एडवोकेट प्रीतम मित्रा, महेंद्र प्रजापति जनपद सदस्य आदि अपने अपने बायोडाटा जमा कराए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!