शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र में रविवार शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पारागढ़ निवासी होतम सिंह परिहार ने बताया कि 5 जुलाई 2026 को शाम करीब 4 बजे उनके भाई गजराज सिंह परिहार और बल्लू कुशवाह बाइक पर गांव के तिराहे पर बैठे थे। इसी दौरान नरवर की ओर से तेज गति और लापरवाही से आ रही सफेद रंग की कार (एमपी-07 AK-8038) ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में गजराज सिंह के सिर व शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जबकि बल्लू कुशवाह भी घायल हो गए। परिजन और ग्रामीण दोनों को तत्काल सरकारी अस्पताल नरवर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने गजराज सिंह को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।








Be First to Comment