Press "Enter" to skip to content

अवैध कब्जों पर कार्रवाई की मांग, आजाद समाज पार्टी ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News

शिवपुरी। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिला अध्यक्ष उमेश कछवारे के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने कलेक्टर शिवपुरी को ज्ञापन सौंपकर न्यायालय के आदेशों का पालन कराते हुए भूमि पर वैध कब्जा दिलाने, अवैध कब्जे हटाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन में तीन मामलों का उल्लेख किया गया है। पहले मामले में न्यायालय के 15 मई 2026 के आदेश के बावजूद पीड़िता ब्रजेश कुमारी जाटव को भूमि का कब्जा नहीं मिलने का आरोप लगाया गया है। दूसरे मामले में ग्राम कुरोई निवासी श्री वृंदावन की खातेदारी भूमि पर अवैध कब्जा होने की शिकायत करते हुए कब्जा हटाने की मांग की गई है। वहीं तीसरे मामले में ग्राम कुरोहल, तहसील करैरा निवासी वीरेंद्र जाटव की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।

पार्टी ने ज्ञापन में मांग की है कि सभी मामलों में सात दिन के भीतर प्रभावी कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो आजाद समाज पार्टी लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!