Press "Enter" to skip to content

करैरा में अवैध रेत पर प्रशासन का शिकंजा, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर करैरा में रेत से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की गई हैं।

यह कार्रवाई एसडीएम अनुपम शर्मा और तहसीलदार ललित शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में की गई। प्रशासनिक टीम ने करैरा के लोकसेवा केंद्र के सामने टीला रोड पर अवैध रूप से खड़ी रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मौके से जब्त किया।

जब्त किए गए सभी वाहनों को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए करैरा थाना परिसर में सुरक्षित रखवाया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन और अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद अवैध रेत कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!