शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम टोडा निवासी दो महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को आवेदन देकर गांव के कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज, छेड़छाड़, मंगलसूत्र छीनने और 10 हजार रुपये ले जाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिलाओं का कहना है कि घटना 30 जून 2026 की है और करैरा थाने में उनकी शिकायत के अनुरूप कार्रवाई नहीं की गई।
जानकारी के अनुसार, आरोपियों में मिथुन यादव, कलूटा यादव, राजकुमार यादव, अवतार यादव सहित अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की, अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही एक महिला का मंगलसूत्र और घर में रखे 10 हजार रुपये ले जाने का भी आरोप लगाया गया है।
पीड़ित महिलाओं ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, लूटी गई राशि और मंगलसूत्र वापस दिलाने तथा सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।







Be First to Comment