Press "Enter" to skip to content

इंस्टाग्राम पोस्ट से शुरू हुआ विवाद, छात्रा ने आरोपी समेत अन्य लोगों पर लगाए गंभीर आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम खोड़ा की रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा आराधना नामदेव ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट करने, मानहानि करने और आरोपित को बचाने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम खोहा निवासी विकास सेन ने 26 जून 2026 को अपनी इंस्टाग्राम आईडी से छात्रा की फोटो के साथ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट कर वायरल कर दी। छात्रा का कहना है कि इससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची और वह मानसिक रूप से आहत हुई।

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि शिकायत के बावजूद तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं की गई। छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि बहादुरपुर पंचायत के सरपंच संजय यादव और मंगल यादव आरोपित का पक्ष लेते हुए शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। आवेदन में 2 लाख रुपये लेकर समझौते का प्रस्ताव देने, धमकियां मिलने तथा पुलिस कार्रवाई को प्रभावित करने के भी आरोप लगाए गए हैं।

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से आरोपितों के खिलाफ उचित धाराओं में मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!