Press "Enter" to skip to content

साइबर सेल की बड़ी सफलता: फ्रॉड के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 5 लाख रुपये / Shivpuri News

शिवपुरी साइबर क्राइम सेल ने ऑनलाइन बैंक फ्रॉड के शिकार एक व्यक्ति को बड़ी राहत दिलाई है। साइबर सेल की कार्रवाई से पीड़ित के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर निकाले गए 5 लाख रुपये वापस कराए गए।

जानकारी के अनुसार, 17 जून 2026 को शिवम सिंघल निवासी शिवपुरी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उनके बंधन बैंक खाते से 5 लाख रुपये निकाल लिए हैं।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर सेल प्रभारी एवं टीम ने तत्काल जांच शुरू की। जांच में पता चला कि फ्रॉड की राशि HDFC बैंक के एक खाते में ट्रांसफर की गई थी। साइबर सेल ने संबंधित बैंक से समन्वय कर राशि को होल्ड कराया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पीड़ित को पूरी 5 लाख रुपये की राशि वापस दिलाई।

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक और साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया।

साइबर सेल की अपील:

MY AADHAR ऐप में Biometric Lock का उपयोग करें।

किसी भी अज्ञात लिंक या APK फ़ाइल पर क्लिक न करें।

फोन, मैसेज या ईमेल पर किसी से भी बैंकिंग या OTP संबंधी जानकारी साझा न करें।

साइबर अपराध होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या स्थानीय साइबर सेल से संपर्क करें।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!