शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम टोडा पमार में एक घर में चोरी करने घुसा चोर चोरी करने में सफल नहीं हो सका। मकान मालिक ने चोर की पहचान कर ली। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
कमल रावत पुत्र गोविंदसिंह निवासी टोडा पमार ने बताया कि 12 मई को सुबह करीब 4 बजे के समय उसके घर में एक चोर चोरी करने घुसा। आहट की आवाज सुनकर उसकी नींद खुल गई। जब जाकर देखा तो कमरे से चोर सामान उठा रहा था। जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह भाग गया लेकिन उसकी पहचान कर ली गई। कमल ने पुलिस को बताया कि उसके घर में दिनेश पुत्र राम नाराण निवासी सिलरा चाेरी करने आया था। पुलिस ने मामले में फरियारी कमल की शिकायत पर चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।





Be First to Comment