Press "Enter" to skip to content

माधव चौक चौराहे पर पानी पीने को लेकर महिला-पुरुष का हाईवोल्टेज ड्रामा, लोगों की लगी भीड़ / Shivpuri News

शिवपुरी शहर के व्यस्त माधव चौक चौराहे पर सोमवार देर रात पानी पीने की बात को लेकर एक महिला और पुरुष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद सार्वजनिक स्थान पर रखे पीने के पानी को लेकर शुरू हुआ था। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

फिलहाल किसी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!