Press "Enter" to skip to content

लापता टैक्सी ड्राइवर का बस स्टैंड की छत पर मिला शव, मौत बनी रहस्य; पत्नी ने दो युवकों पर जताया शक / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के बस स्टैंड स्थित कोटा यात्री प्रतीक्षालय की छत पर 21 जून से लापता टैक्सी ड्राइवर गोलू उर्फ अशोक रजक का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

गोलू उर्फ अशोक रजक, रेंज ऑफिस के पास झांसी रोड का निवासी था। उसकी पत्नी मोहनी रजक ने बताया कि 21 जून की सुबह वह टैक्सी लेकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसी दिन शाम को उसकी टैक्सी नीलगर चौराहे पर लावारिस हालत में मिली थी, जिसके बाद देहात थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

परिजनों का आरोप है कि गोलू को आखिरी बार कल्लू खटीक और भैयालाल खटीक के साथ देखा गया था। पत्नी ने दोनों पर संदेह जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

इधर, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक नशे का आदी था। पुलिस स्मैक के हाई डोज, अत्यधिक शराब सेवन और अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!