Press "Enter" to skip to content

घर के लिए सब्जी लेने करैरा आ रहे युवक को महिंद्रा पिकअप ने मारी टक्कर मौके पर ही मौत | Karera News

मामला करैरा के बड़ौरा रोड टीला ग्राम का
शिवपुरी। करेरा थाना अंतर्गत  ग्राम टीला के पास बड़ौरा रॉड पर आज सुबह 10 बजे करैरा में घर का सामान लेने आ रहे युवक को करैरा से टीला बाकी ओर जा रही महिंद्रा पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही  मौत हो गई ।
जब इस घटना की जानकारी परिजनों को लगी तो उन्होंने थाने को घेर लिया और सम्बंधित आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे ।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए मृतक के पिता चौके लाल ने बताया है कि मेरा पुत्र मोहन प्रजापति ग्राम बड़ौरा से करैरा मोटरसाइकिल से  घर का सामान लेने गया हुआ था तभी साहब सिंह पाल टीला बालो की महिंद्रा पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई । जब करैरा पुलिस इस मामले में गम्भीरता नही दिखाई दे रही थी तभी ग्राम बड़ौरा के सेकड़ो ग्रामीणों ने करेरा थाने पर जाकर जमकर हंगामा किया और कार्यवाई की मांग की ।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!