Press "Enter" to skip to content

आत्महत्या से पहले बनाया वीडिया, कहा मुझे पिलाया मूत्र, की मारपीट | Amola News

शिवपुरी। जिले के अमोला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम साजौर में रहने वाले युवक विकास शर्मा ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले विकास ने एक वीडियो बनाया जिसमें उसने बताया कि उसको मूत्र पिलाया गया तथा उसकी मारपीट की गई। इस घटना से व्यथित होकर वह आत्महत्या कर रहा है। मृतक युवक ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें उसने आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले लोगों के नाम लिखे हैं। मामले में मृतक के परिजनों ने उनके पुत्र के हत्यारों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विकास शर्मा के आत्महत्या से पहले वायरल हुए वीडियो में कहा कि वह गांव में लगे हैंडपंप पर पानी भरने गया था। जब वह लोटा भरने गया तो तारावती कोली मुझे चिढ़ाने लगी। जब उसका मन भर गया तो मैंने अपने लोटे को धोया उसी समय थोड़ा पानी उसके बर्तनों पर गिर गया और वह गाली-गलौंज करने लगी। उसी समय मनोज कोली भी पानी भरने आ गया और उसके साथ गाली-गलौंज करने लगा । इस पर उसने ाली देने से मना किया और कहा कि वह बर्तन साफ कर देगा। लेकिन मनोज ने धक्का दे दिया और तभी तारावती व प्रियंका कोली ने मेरे बाल पकड़कर उठाया और मुझसे मारपीट की। व मनोज ने मेरे जल के लौटे में पेशाब कर दी। प्रियंका व तारावती कोली ने मुझे पकड़ लिया और मनोज ने मेरे मुंह में पेशाब डाल दी। जिससे उसके आत्मसम्मान को गहरी ठेस पहुंची। इस घटना से व्यथित होकर मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं। पापा-मम्मी मुझे माफ करना। मामले को लेकर अमोला थाना प्रभारी अमित चतुर्वेदी का कहना है कि मृतक के वीडिया व सुसाइट नोट के आधार पर आरोपितों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया जाएगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!