Press "Enter" to skip to content

शौच के लिए गई थी महिला, लौटी जख्मी: ‘चीते’ के हमले के दावे से गांव में दहशत / Shivpuri News

शिवपुरी जिले के पोहरी क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुरा में गुरुवार सुबह एक बुजुर्ग महिला पर जंगली जानवर के हमले का मामला सामने आया है। महिला ने दावा किया है कि उस पर चीते ने हमला किया, जबकि वन विभाग ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

जानकारी के अनुसार, सोमली भील सुबह करीब 5 बजे शौच के लिए गांव के बाहर गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों से निकले एक जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया। हमले में महिला की गर्दन और हाथ पर चोटें आईं। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद जानवर भाग गया।

घटना के बाद घायल महिला का उपचार कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से जंगली जानवरों की आवाजाही बनी हुई है, जिससे लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद वन विभाग का अमला तत्काल मौके पर नहीं पहुंचा।

हालांकि वन विभाग के अधिकारियों ने फिलहाल चीते के हमले की पुष्टि नहीं की है। विभाग का कहना है कि जांच और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर ही यह तय किया जाएगा कि हमला किस वन्यजीव ने किया। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता सामने आ सकेगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!