Press "Enter" to skip to content

चेहरे पर गमछा, 2 गज दूरी कोरोना से होगी सुरक्षा पूरी : बिरथरेे | Pohari News

पोहरी। जिले में इन दिनों भाजपा सरकार द्वारा किसानों की सुरक्षा को लेकर अपने कार्यकर्ताओं को आदेशित किया है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर रावत के निर्देशन में गुरुवार उपार्जन केंद्र पोहरी पर जिला अध्यक्ष सोनू बिरथरे सहित भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे ओर किसानों को जागरुक किया। जिसमे चेहरे पर गमछा व 2 गज दूरी, कोरोना से सुरक्षा होगी पुरी की तर्ज पर किसानों को गमछे भेंट किए साथ ही त्रिकुटा चूर्ण का वितरण किया जिससे किसानों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेे। 
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक पालीवाल, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा शेलेन्द्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष आशुतोष जैमिनी, मंडल उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शुभम मुदगल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!