Press "Enter" to skip to content

50 करोड़ की जमीन में हेरफेर का मामला: तहसील के बाबू समेत दो पटवारियों पर FIR / Shivpuri News

बदरवास। शिवपुरी जिले के बदरवास क्षेत्र में करोड़ों रुपये मूल्य की जमीन के रिकॉर्ड में कथित हेरफेर का मामला सामने आया है। ग्राम मांगरोल और खजूरी के कृषि खातों में छेड़छाड़ तथा वेब जीआईएस पोर्टल पर फर्जी आदेश अपलोड करने के आरोप में तहसील के सहायक ग्रेड-3 वैभव सक्सेना और पटवारी कल्पना परिहार व श्याम कोरकू के खिलाफ बदरवास थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार एसडीएम कोलारस के निर्देश पर तहसीलदार बदरवास द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई। जांच में सामने आया कि कई कृषि खातों में सक्षम प्राधिकारी के मूल आदेशों से अलग फर्जी आदेशों के आधार पर बदलाव किए गए और उन्हें वेब जीआईएस पोर्टल पर अपलोड किया गया। इससे निजी और शासकीय भूमि के रिकॉर्ड प्रभावित हुए।

जांच के दौरान पटवारी कल्पना परिहार ने आरोप लगाया कि उनकी वेब जीआईएस आईडी का उपयोग सहायक ग्रेड-3 वैभव सक्सेना द्वारा किया गया। वहीं पूर्व पटवारी पूजा रघुवंशी ने बताया कि उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से आदेश भेजे गए थे, जिनके आधार पर रिकॉर्ड में अमल किया गया।

प्राथमिक जांच में तीनों कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। मामले को जिले के सबसे बड़े राजस्व घोटालों में से एक माना जा रहा है, जिसकी जांच अब पुलिस और राजस्व विभाग की निगरानी में आगे बढ़ेगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!