Press "Enter" to skip to content

पूजन के लिए निकला नया ई-ऑटो बना हादसे का शिकार, स्पीड ब्रेकर के पास पलटा; एक की मौत, 6 घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी-झांसी रोड स्थित नॉनकोल्हू पुलिया के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाकड़े बाबा मंदिर में पूजन के लिए जा रहा एक इलेक्ट्रिक तीन पहिया ऑटो स्पीड ब्रेकर के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में ऑटो सवार राज प्रजापति पुत्र नारायण प्रजापति, निवासी गौशाला की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल नरेंद्र प्रजापति, निवासी दुबे नर्सरी फतेहपुर ने बताया कि राजेंद्र प्रजापति ने एक दिन पहले ही नया इलेक्ट्रिक तीन पहिया वाहन खरीदा था। वाहन के पूजन के लिए परिवार और परिचित बाकड़े बाबा मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान नॉनकोल्हू पुलिया के पास स्पीड ब्रेकर आने पर वाहन असंतुलित होकर नीचे खाई में पलट गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, राज प्रजापति को बचाया नहीं जा सका और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण स्पीड ब्रेकर के पास वाहन का असंतुलित होकर पलटना बताया जा रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!