Press "Enter" to skip to content

वीडियो बनाकर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी का आरोप, किन्नर ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी निवासी किन्नर भावना किन्नर ने जिला कलेक्टर को आवेदन देकर कुछ लोगों पर मारपीट, झूठे आरोप लगाकर वीडियो वायरल करने, बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, भावना का कहना है कि 4 जून 2026 की शाम उन्हें काजल ठाकुर किन्नर निवासी भोपाल सहित कुछ अन्य लोगों द्वारा सोशल मीडिया और वीडियो के माध्यम से बदनाम किया गया। उनका आरोप है कि उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाकर धमकियां दी जा रही हैं और उन्हें व उनके साथियों को नुकसान पहुंचाने की बात कही गई है।

भावना ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि उन्हें लगातार डराया-धमकाया जा रहा है और उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

आवेदन में भावना ने यह भी कहा है कि वे समाजसेवा और धार्मिक कार्यों से जुड़ी हैं तथा किसी भी समुदाय के प्रति उनके मन में भेदभाव नहीं है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष सुनवाई कर सुरक्षा और न्याय उपलब्ध कराने की अपील की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!