Press "Enter" to skip to content

खुली नाली बनी काल! पाइपलाइन खुदाई में मिट्टी धंसने से महिला की मौत, परिजनों ने ठेकेदार पर उठाए सवाल / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के पिछोर तहसील अंतर्गत ग्राम टपरियन निवासी मानसिंह पाल ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर अपनी पत्नी सुशीला पाल की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि सनघटा डैम से पानी लाने के लिए बिछाई जा रही प्लास्टिक पाइपलाइन की खुदाई के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

जानकारी के अनुसार, 14 मई 2026 की शाम करीब 6 बजे सुशीला पाल बकरी चराकर घर लौट रही थीं। रास्ते में पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई नाली में गिरने से उनके ऊपर मिट्टी धंस गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

शिकायतकर्ता का कहना है कि पाइपलाइन का कार्य कई महीनों से चल रहा था और जगह-जगह खुदाई के बाद नालियों को खुला छोड़ दिया गया था। उन्होंने आवेदन में उल्लेख किया है कि बाद में उन्हें जानकारी मिली कि कार्य कथित रूप से पंकज शेट्टी और उनके कर्मचारियों की देखरेख में कराया जा रहा था। उन्होंने संबंधित विभाग से वास्तविक ठेकेदार, कंपनी और जिम्मेदार अधिकारियों की पहचान कर जांच करने की मांग की है।

मानसिंह पाल ने प्रशासन से मांग की है कि दुर्घटना के लिए जिम्मेदार पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाए तथा मृतका के परिवार को नियमानुसार मुआवजा और अन्य शासकीय लाभ उपलब्ध कराए जाएं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!