Press "Enter" to skip to content

“हमलावरों ने बचने के लिए झूठा SC/ST केस दर्ज कराया”, एसपी से निष्पक्ष जांच की गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम राजा की मुढ़ेरी निवासी सत्यनारायण शर्मा ने पुलिस अधीक्षक को जनसुनवाई में आवेदन सौंपकर एक दर्ज एफआईआर की निष्पक्ष जांच कराने और कथित रूप से झूठे आरोप लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, सत्यनारायण शर्मा का कहना है कि 3 जून 2026 को गांव में हुए विवाद के दौरान उन पर और उनके परिजनों पर तलवार, लाठी, सरिया और अन्य हथियारों से हमला किया गया था। इस मामले में उनकी शिकायत पर सिरसौद थाने में एफआईआर दर्ज की गई।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि हमले के बाद आरोपियों ने स्वयं को बचाने के लिए 4 जून 2026 को दूसरी एफआईआर दर्ज कराई, जिसमें सोनू जाटव और मस्तराम जाटव के नाम जोड़कर अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कराया गया। उनका दावा है कि घटना के समय ये दोनों व्यक्ति मौके पर मौजूद नहीं थे और उन्हें गलत तरीके से मामले में शामिल किया गया।

आवेदन में यह भी कहा गया है कि मुख्य आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे शिकायतकर्ता और उसके परिवार में भय का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों के पास हथियार हैं और लगातार धमकियां दी जा रही हैं।

सत्यनारायण शर्मा ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी, कथित झूठे प्रकरण की समीक्षा तथा सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!