Press "Enter" to skip to content

अपनी ही जमीन पर जाने से डरा किसान, सीमांकन नहीं होने पर प्रशासन पर उठे सवाल / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले की नरवर तहसील के ग्राम खिरियासुनवाई निवासी किसान अंगद परिहार ने आरोप लगाया है कि सीमांकन के लिए कई बार आवेदन देने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं की गई। किसान का कहना है कि दबंगों की धमकियों के कारण वह अपनी ही जमीन और कुएं तक नहीं जा पा रहा है।

पीड़ित के अनुसार, उसने पुलिस सुरक्षा के साथ सीमांकन कराने के लिए तहसीलदार से गुहार लगाई थी, लेकिन आज तक सीमांकन नहीं हुआ। उसका आरोप है कि विरोधी पक्ष के लोग हथियारों और लाठी-डंडों के साथ खेत पर पहुंचकर जान से मारने की धमकी देते हैं, जिससे वह और उसका परिवार भय के माहौल में रह रहा है।

किसान ने क्षेत्र के पटवारी धर्मेंद्र रावत पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि पटवारी कई बार मौके पर पहुंचे, लेकिन सीमांकन की कार्रवाई किए बिना लौट गए। शिकायतों के बावजूद मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

अंगद परिहार ने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ राजस्व अधिकारियों से पुलिस सुरक्षा में सीमांकन कराने, कथित धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!