Press "Enter" to skip to content

बिजली के तार हटाने को लेकर पड़ोसियों में विवाद, महिला से मारपीट का CCTV आया सामने / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर की मदकपुरा कॉलोनी में शनिवार दोपहर बिजली के तार हटाने को लेकर दो पड़ोसी परिवारों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक महिला के साथ कथित मारपीट की गई, जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, कॉलोनी निवासी शिवानी कुशवाह और मिथलेश लोधी के परिवारों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। शनिवार को बिजली के तार हटाने की बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।

शिवानी कुशवाह का आरोप है कि मिथलेश लोधी, उनके पति अमर लोधी और बेटे हजरत लोधी ने उनके साथ मारपीट की, बाल पकड़कर सड़क पर गिराया और घसीटते हुए हमला किया। घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें विवाद और मारपीट होती दिखाई दे रही है। मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ के बावजूद विवाद बढ़ता गया।

मामले में देहात थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कार्रवाई की है। शिवानी कुशवाह की रिपोर्ट पर मिथलेश लोधी, अमर लोधी और हजरत लोधी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, मिथलेश लोधी की शिकायत पर शिवानी कुशवाह और उनके पति के खिलाफ भी क्रॉस केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!