शिवपुरी। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 11 केवी भेड़ फार्म एवं बड़ागांव फीडर पर मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण 15 जून 2026 को इन फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
विभाग के अनुसार, सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक राघवेंद्र नगर, माधव नगर, गणेश कॉलोनी, नवाब साहब रोड, वर्मा कॉलोनी, टोगरा रोड के आसपास का क्षेत्र, आईटीबीपी गेट के सामने का इलाका, राइन मार्केट सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले से निपटाने और असुविधा से बचने के लिए सहयोग की अपील की है।







Be First to Comment