Press "Enter" to skip to content

भैंस चराने गए दो मासूमों की तालाब में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के सिंदउआ गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार, 11 वर्षीय अनिकेत पाल और 12 वर्षीय शिवकुमार पाल सुबह अपनी भैंस चराने के लिए गांव के बाहर स्थित तालाब की ओर गए थे। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

खोजबीन के दौरान तालाब किनारे बच्चों के कपड़े और अन्य सामान मिले, जिससे अनहोनी की आशंका हुई। सूचना मिलते ही दिनारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया। कुछ समय बाद दोनों बच्चों के शव तालाब से बरामद कर लिए गए।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आशंका है कि नहाने या पानी के पास जाने के दौरान दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है तथा मामले की जांच जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!