शिवपुरी। शहर के 8 वर्षीय प्रतिभाशाली छात्र ईशान गोयल ने महज 48 सेकंड में 1 से 10 तक के पहाड़े सुनाकर International Book of Records में अपना नाम दर्ज कराया है। उन्होंने “Fastest to Recite 1 to 10 Multiplication Tables by a Kid” श्रेणी में विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए शिवपुरी और मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया।
बुद्धि बूस्टर मेंटल मैथ क्लासेस के छात्र ईशान ने यह उपलब्धि 7 मई 2026 को हासिल की। इस उपलब्धि पर शिवपुरी कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। वहीं, बुद्धि बूस्टर एजुकेशन प्रा. लि. के संचालक रितेश गुप्ता और रोशनी गुप्ता ने इसे नियमित अभ्यास, एकाग्रता और मेंटल मैथ प्रशिक्षण का परिणाम बताया। ईशान की सफलता पर परिवार और शहरवासियों ने भी खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।







Be First to Comment