Press "Enter" to skip to content

अमोला आत्महत्या कांड अपडेट : पुलिस ने किया चार आरोपितों को गिरफ्तार | Amola News

शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम साजौर में वीडियो और सुसाइट नोट छोड़कर आत्महत्या करने वाले विकास शर्मा के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। मामले में पुलिस ने आरोपितों पर धारा 306, 323, 504, 34 ताहि के तहत केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम साजौर के रहने वाले विकास ने बुधवार को अपने ही घर में आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले विकास ने एक वीडियो बनाया और एक सुसाइट नोट भी लिखा। उस सुसाइट नोट में विकास ने लिखा था कि बुधवार को वह हैंडपंप पर लोटा लेकर पानी लेकर गया हुआ था जहां गांव के ही रहने वाले मनोज पुत्र कम्मोद कोली, प्रियंका पत्नी कोमल कोली व तारा पत्नी जेवेंद्र कोली नेे विवाद करते हुए मारपीट कर दी और उसे मूत्र पिलाया। इसी बात से दुखी होकर वह विकास ने आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित मनोज, प्रियंका, कोमल व तारा कोली को गिरफ्तार कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!