Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी नगर पालिका को मिला नया प्रभारी, आनंद सिंह राजावत को सौंपी जिम्मेदारी / Shivpuri News

शिवपुरी। नगर पालिका परिषद शिवपुरी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) ईशांक धाकड़ के स्थानांतरण के बाद नगर पालिका के प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आनंद सिंह राजावत को सौंप दी गई है।

कलेक्टर (शहरी विकास) शिवपुरी द्वारा 8 जून 2026 को जारी आदेश के अनुसार, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग भोपाल के आदेश के तहत सीएमओ ईशांक धाकड़ का स्थानांतरण नगर पालिका निगम मुरैना किया गया है। इसके चलते प्रशासनिक कार्यों की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर पालिका परिषद शिवपुरी का प्रभार तत्काल प्रभाव से आनंद सिंह राजावत को सौंपा गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि आनंद सिंह राजावत अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ आगामी आदेश तक नगर पालिका परिषद शिवपुरी के कार्यों का भी निर्वहन करेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!