Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी नगर पालिका के कर्मचारियों ने जताई असुरक्षा, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News

शिवपुरी। नगर पालिका परिषद शिवपुरी में कार्यरत कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर असुरक्षा और भय का माहौल होने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। यह ज्ञापन मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) की ओर से दिया गया।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि 5 जून 2026 को नगर पालिका के प्रभारी लेखापाल रविकांत झा को रात करीब 12 बजे कार्यालय बुलाया गया। आरोप है कि इसके बाद उनके साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की घटना हुई। कर्मचारियों का कहना है कि इस घटना से नगर पालिका के कर्मचारियों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है, जिससे कार्य प्रभावित हो रहा है।

कर्मचारियों ने ज्ञापन में कहा कि कार्यालय में काम करने के दौरान उन्हें सुरक्षा का अभाव महसूस हो रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा कर्मचारियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

ज्ञापन में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि पीड़ित कर्मचारी को न्याय नहीं मिला और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई, तो नगर पालिका के कर्मचारी आंदोलन या हड़ताल करने के लिए बाध्य हो सकते हैं, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ज्ञापन की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक, नगर पालिका अध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा कोतवाली थाना प्रभारी को भी भेजी गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!