शिवपुरी। कोलारस थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) कलास्तु लकड़ा (52) का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर फैल गई है।
मृतक के पुत्र अश्विन लकड़ा ने बताया कि उनके पिता लंबे समय से पीलिया की बीमारी से जूझ रहे थे। उपचार के दौरान उन्होंने अपने निवास पर अंतिम सांस ली। कलास्तु लकड़ा वर्तमान में कोलारस थाना क्षेत्र में पदस्थ थे और अपनी सेवाएं दे रहे थे।
जानकारी के अनुसार, पुलिस विभाग में उनकी पहली पोस्टिंग शिवपुरी के देहात थाना में हुई थी। इसके बाद उन्होंने विभिन्न स्थानों पर सेवाएं दीं। उनकी अंतिम पदस्थापना कोलारस थाना में थी।
कलास्तु लकड़ा मूल रूप से छत्तीसगढ़ के गांव बटेली नरेंद्रपुर थाने के निवासी थे। उनके निधन से परिवार सहित पुलिस विभाग में शोक का माहौल है।







Be First to Comment