Press "Enter" to skip to content

अमोला थाने के भजनलाल दीवान बने एएसआई, पुलिस विभाग में खुशी की लहर / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के अमोला थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक (दीवान) भजनलाल को पदोन्नत कर सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) बनाया गया है। पदोन्नति की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी।

भजनलाल लंबे समय से पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे हैं और अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न थानों में जिम्मेदारीपूर्वक कार्य किया है। पदोन्नति के बाद उनके सहयोगियों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने के बाद भजनलाल ने वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह आगे भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!