Press "Enter" to skip to content

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रेक्टर, चालक की मौके पर मौत, सवार गंभीर घायल | Khod News

खोड़। भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाली खोड़ चौकी में चुनककरा करई के समीप अनियंित्रत होकर एक ट्रेक्टर अनियंित्रत होकर गड्ढे में जा गिरा। घटना में ट्रेक्टर चालक की मौत हो गई जबकि ट्रेक्टर पर सवार एक किशोर घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। 
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 10 बजे ट्रेक्टर चालक कमलसिंह पुत्र रामदयाल लोधी निवासी ग्राम करई अपने रिश्तेदार के बेटे आरेंद्र पुत्र वीरसिंह लोधी के साथ जा रहा था। तभी ग्राम चुनककरा करई के समीप ट्रेक्टर अनियंित्रत हो गया और गड्ढे में गिर गया। घटना में ट्रेक्टर चालक कमलसिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आरेंद्र के पैर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची यहां घायल को तुरंत उपचार के लिए खोड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे शिवपुरी रैफर कर दिया। वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!