Press "Enter" to skip to content

आईटीबीपी शिवपुरी को मिले नए डीआईजी, राजेश चौधरी ने संभाला पदभार / Shivpuri News

शिवपुरी। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के वरिष्ठ अधिकारी राजेश चौधरी ने पदोन्नति के बाद शिवपुरी स्थित संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व वे इसी संस्थान में कमांडेंट के रूप में सेवाएं दे रहे थे।

राजेश चौधरी अपनी ईमानदार, कर्मठ एवं अनुशासित कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सेवा काल के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन के उद्देश्यों एवं मूल्यों को मजबूत करने में योगदान दिया है।

कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने बल के अधिकारियों एवं जवानों के कल्याण, प्रशिक्षण और परिचालन क्षमता को और सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता जताई। आईटीबीपी परिवार ने भी उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!