शिवपुरी। जिले के दिनारा स्थित प्रीती ग्लोबल यूनिवर्सिटी में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में सनसनी फैल गई और छात्रों तथा कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार संजू उर्फ छोटे राजा ठाकुर, निवासी ग्राम कावर पलोथर, जिला दतिया, प्रीती ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी फार्मा अंतिम वर्ष का छात्र था। बताया जा रहा है कि शनिवार को उसकी अंतिम परीक्षा थी, लेकिन परीक्षा से एक दिन पहले उसका शव फंदे पर लटका मिला।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार छात्र शुक्रवार से लापता बताया जा रहा था। छात्र के फांसी लगाने की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय प्रबंधन और पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस द्वारा घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि छात्र ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। पुलिस परिजनों और साथियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में शोक और चिंता का माहौल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।









Be First to Comment