Press "Enter" to skip to content

मगरमच्छ के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल, दो युवकों पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम गरेंठा में मगरमच्छ के साथ क्रूरता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग ने कार्रवाई की है। वीडियो में दो युवक मरणासन्न अवस्था में दिखाई दे रहे मगरमच्छ की पूंछ पकड़कर उसे उछालते और पानी में फेंकते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि घटना का वीडियो स्वयं युवकों ने बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। वीडियो संज्ञान में आने पर वन विभाग ने मामले की जांच शुरू की और संबंधित युवकों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल मगरमच्छ की तलाश जारी हैं.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!