Press "Enter" to skip to content

जमीन बंटवारे के विवाद में पिता और भाइयों ने दंपती को पीटा, जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के सिरसौद गांव में पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक युवक और उसकी पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घायल दंपती को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल भावसिंह कुशवाह ने बताया कि परिवार में लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उनका आरोप है कि उनके भाई खलक सिंह और राम सिंह, पिता हल्केराम कुशवाह के साथ मिलकर पैतृक जमीन बेचने की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने जमीन बेचने से पहले अपना हिस्सा अलग करने की मांग की थी।

भावसिंह के अनुसार, इसी बात से नाराज होकर पिता और दोनों भाइयों ने लाठियों से उन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। घटना में दंपती घायल हो गए, जबकि उनके बच्चे को भी मामूली चोट आई है।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने भविष्य में जमीन में हिस्सा मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना अमोला थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!