Press "Enter" to skip to content

मध्यप्रदेश का पहला जिला स्तरीय फिट इंडिया क्लब शिवपुरी में शुरू, एसपी ने किया उद्घाटन / Shivpuri News

जिला खेल परिसर में खिलाड़ियों और आमजन को मिलेगी आधुनिक जिम व फिटनेस प्रशिक्षण की सुविधा

शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर में स्थापित जिला स्तरीय फिट इंडिया क्लब (जिम) का शुभारंभ मंगलवार को पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित रहे।

जिला खेल परिसर के नवीन इंडोर हॉल में स्थापित इस फिट इंडिया क्लब के माध्यम से खिलाड़ियों और आम नागरिकों को आधुनिक इंडोर जिम तथा ओपन जिम की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यहां स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, कार्डियो ट्रेनिंग, एरोबिक ट्रेनिंग, रेजिस्टेंस ट्रेनिंग, न्यूट्रिशन सपोर्ट एवं फिटनेस काउंसलिंग जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी डॉ. के.के. खरे ने बताया कि प्रधानमंत्री Narendra Modi की प्रेरणा से संचालित फिट इंडिया मूवमेंट के तहत शिवपुरी में प्रदेश के पहले जिला स्तरीय फिट इंडिया क्लब की स्थापना की गई है। इसका उद्देश्य युवाओं और आमजन में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

फिट इंडिया क्लब की सुविधाओं का लाभ लेने के लिए खिलाड़ियों एवं आमजन को पंजीयन कराना होगा। विभाग ने पंजीयन और अन्य जानकारी के लिए संपर्क अधिकारी भी नियुक्त किए हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!