Press "Enter" to skip to content

ईटमा गांव में जंगली सूअर का हमला, दो भाई घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले की शिवपुरी तहसील के ईटमा गांव में रविवार सुबह जंगली सूअर के हमले से दो भाई घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, ईटमा गांव निवासी संजय रावत अपने भाई मनीष रावत के साथ भैंसों के लिए चारा काटने खेत पर गए थे। दोनों भाई खेत में चारा काट रहे थे, तभी झाड़ियों में छिपे एक जंगली सूअर ने अचानक संजय रावत पर हमला कर दिया।

संजय को बचाने के लिए जब मनीष रावत आगे आए, तो जंगली सूअर ने उन पर भी हमला कर दिया। हमले में दोनों भाइयों को चोटें आईं। दोनों के शोर मचाने पर जंगली सूअर वहां से भाग निकला।

घटना के बाद परिजन घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर लोगों में दहशत और चिंता का माहौल है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!