Press "Enter" to skip to content

आदिवासी बस्ती में शराब-जुआ से बढ़ रहा विवाद, ग्रामीणों ने एसपी से लगाई रोक लगाने की गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी शहर के कठमई वार्ड नंबर 1 की सहरिया आदिवासी बस्ती के लोगों ने पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया को आवेदन देकर क्षेत्र में शराब, जुआ, सट्टा और नशीले पदार्थों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि नशे के कारण बस्ती का माहौल लगातार बिगड़ रहा है और बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए पंचनामा में बताया गया है कि बस्ती में खुलेआम जुआ, शराब और सट्टे का कारोबार चल रहा है। इसके चलते आए दिन लड़ाई-झगड़े और मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। लोगों का आरोप है कि छोटे बच्चे भी नशे की चपेट में आने लगे हैं, जिससे परिवारों में तनाव और विवाद बढ़ रहे हैं।

आदिवासी समाज के लोगों ने बताया कि उन्होंने पंचायत बैठक कर बस्ती से शराब दुकान हटाने का निर्णय लिया था। पंचों द्वारा देशी शराब दुकान संचालक रामजीलाल शिवहरे को दुकान हटाने के लिए कहा गया, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी दुकान नहीं हटाई गई।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि बस्ती से शराब दुकान हटाने के साथ-साथ जुआ, सट्टा और अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार पर तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति बनी रहे और बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!