Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी में पड़ोसियों ने महिला को लाठियों से पीटा, CCTV वीडियो वायरल / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के लुधावली इलाके में मंगलवार रात एक महिला पर लाठियों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग महिला के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार घायल महिला आरती प्रजापति का अपने पड़ोस में रहने वाली ज्योति बाल्मीक से लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार रात करीब 10 बजे दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ज्योति बाल्मीक, उसके पति जीतू पाल, ज्योति के भाई सहित 4 से 5 लोगों ने आरती प्रजापति पर लाठियों से हमला कर दिया। मारपीट की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घायल महिला की शिकायत पर देहात थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं आरती प्रजापति के पिता हरज्ञान प्रजापति ने आरती के पति नंदू राठौर पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरती और नंदू अलग-अलग रह रहे थे और पिछले 15 दिनों से नंदू लगातार धमकी दे रहा था। आरोप है कि नंदू ने पड़ोसियों को शराब पिलाकर हमला करवाया।

जानकारी के मुताबिक नंदू राठौर की पहले भी शादी हो चुकी थी। कुछ साल पहले उसकी मुलाकात आरती से हुई थी, जिसके बाद दोनों साथ रहने लगे थे। दोनों की एक बच्ची भी है। बाद में दोनों के रिश्तों में विवाद बढ़ गया और दोनों अलग हो गए। इस मामले को लेकर दोनों पक्ष पहले भी एसपी ऑफिस में शिकायत कर चुके हैं तथा देहात थाना में क्रॉस एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है।

देहात थाना प्रभारी विकास यादव का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और महिला के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर अन्य आरोपियों के नाम भी जोड़े जाएंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!