Press "Enter" to skip to content

बिजली कटौती और खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपे दो ज्ञापन, कार्रवाई की मांग / Shivpuri News

शिवपुरी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शिवपुरी ग्रामीण के अध्यक्ष लक्ष्मण रावत ने किसानों और आम नागरिकों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर के नाम दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपे हैं। ज्ञापनों में बिजली कटौती, खाद की कमी और मंडियों में प्याज तौल में हो रही कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया गया है।

पहले ज्ञापन में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में हो रही अघोषित बिजली कटौती पर नाराजगी जताई गई। कांग्रेस ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली बंद रहने से आम जनता, छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं परेशान हो रही हैं। रात के समय बिजली गुल रहने से पेयजल व्यवस्था, पढ़ाई और सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। संगठन ने नियमित बिजली सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

दूसरे ज्ञापन में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की गई। कांग्रेस का आरोप है कि जिले में खाद वितरण व्यवस्था अव्यवस्थित है, जिससे किसानों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। कई किसानों को टोकन मिलने के बाद भी खाद नहीं मिल पा रही है।

इसके साथ ही मंडियों में प्याज तौल के दौरान प्रति क्विंटल 5 किलो अतिरिक्त प्याज लेने का आरोप भी लगाया गया है। कांग्रेस ने इसे किसानों के साथ अन्याय बताते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की है कि खाद वितरण व्यवस्था में सुधार किया जाए, अवैध कटौती रोकी जाए और किसानों व आम जनता को राहत दिलाने के लिए तत्काल प्रभाव से आवश्यक कदम उठाए जाएं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!