Press "Enter" to skip to content

दो महिलाओं को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, जेवर और नगदी लेकर हुईं गायब, पीड़ित पतियों ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी जिले के बामौरखुर्द गांव से दो महिलाओं के कथित रूप से बहला-फुसलाकर ले जाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पतियों ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नियों को कुछ दबंग युवक अपने साथ ले गए और साथ में सोने-चांदी के जेवरात तथा नगदी भी ले गए। मामले में कार्रवाई नहीं होने पर दोनों पीड़ित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई।

पीड़ित दिलीप जाटव और राजपाल जाटव ने एसपी को दिए आवेदन में बताया कि 19 मई 2026 की रात करीब 2 बजे आरोपी उनके घर पहुंचे और उनकी पत्नियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए।

जानकारी के अनुसार, दिलीप जाटव की पत्नी मंजू जाटव अपने साथ सोने का मंगलसूत्र, चांदी की करधौनी, पायल, सोने की हाय और करीब 20 हजार रुपये नगद लेकर गई हैं। वहीं राजपाल जाटव की पत्नी रीना बाई जाटव सोने का मंगलसूत्र, चांदी की करधौनी, बिछिया और करीब 90 हजार रुपये नगद लेकर चली गईं।

पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि नारायण जाटव, बिजेंद्र जाटव और धारा जाटव इस पूरे मामले में शामिल हैं। उनका कहना है कि आरोपी उनकी पत्नियों को बंधक बनाए हुए हैं और उनकी जान को खतरा है।

पीड़ितों के अनुसार, घटना की जानकारी सुबह होने पर उन्होंने रिश्तेदारों और आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में आरोपियों से संपर्क करने पर उन्हें रिपोर्ट न करने की बात कही गई। इसके बाद दोनों थाना इंदार थाना पहुंचे, लेकिन वहां अपहरण का मामला दर्ज करने के बजाय केवल गुमशुदगी दर्ज की गई।

पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों में से एक युवक राजपाल जाटव का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गया, जिसका गलत इस्तेमाल होने की आशंका है।

दोनों पीड़ितों ने एसपी से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए, उनकी पत्नियों को सुरक्षित वापस लाया जाए और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!