Press "Enter" to skip to content

अमोला आत्महत्या केस अपडेट : रिपोर्ट में पेशाब का जिक्र न करने पर हवलदार निलंबित ,एसपी की कार्यवाही | Amola News

शिवपुरी। सीहौर गांव में मारपीट और पेशाब पिलाने की घटना से दु:खी छात्र द्वारा फांसी लगाने के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया है। वहीं एफआईआर में पेशाब पिलाने की घटना का जिक्र नहीं करने पर प्रधान आरक्षक को एसपी ने लाइन अटैच कर दिया है।
जानकारी के अनुसार छात्र विकास शर्मा पुत्र सुशील शर्मा निवासी साजौर ने बुधवार को फांसी लगाने से पहले सुसाइड नोट और वीडियो बनाकर वायरल किया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई को लेकर तत्परता नहीं दिखाई। और मामले में लापरवाही बरती गई वहीं एसपी राजेश सिंह चंदेल ने लापरवाही बरतने और एफआईआर में पेशाब पिलाने का जिक्र नहीं करने पर प्रधान आरक्षक रमेशचंद्र शर्मा को लाइन अटैच कर दिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!