Press "Enter" to skip to content

दतिया में कुशवाहा समाज का बड़ा सम्मेलन, भाजपा को पूर्ण समर्थन देने का संकल्प / Shivpuri News

दतिया: Dr. Narottam Mishra की मौजूदगी में दतिया में कुशवाहा समाज का विशाल सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में समाज के प्रबुद्धजन, वरिष्ठ पदाधिकारी और युवाओं ने भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के समर्थन में एकजुट होकर भाजपा को पूर्ण समर्थन देने का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने समाज की एकता और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की सराहना की। सम्मेलन में भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष रामस्वरूप कुशवाहा, वरिष्ठ नेता राम सिंह कुशवाहा, कालीचरण कुशवाहा और किशन लाल कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

इसके अलावा पूर्व पार्षद रामलाल कुशवाहा, प्रताप कुशवाहा, अखिल भारतीय कुशवाह महासभा के जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा और युवा जिला अध्यक्ष सनी कुशवाहा सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं युवा कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

दतिया के राजनीतिक परिदृश्य में इस सम्मेलन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां समाज ने विकास और राष्ट्रवाद के साथ चलने का संदेश दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!