Press "Enter" to skip to content

दहेज की मांग को लेकर विवाद, महेन्द्र कुशवाह, भोलू सेकेट्री समेत 5 आरोपियों पर मारपीट का आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में दहेज विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। फरियादी रमेश कुशवाह निवासी गड्डा मोहल्ला ने आरोप लगाया है कि उसकी भतीजी किरण कुशवाह की शादी करीब एक साल पहले बैराड़ निवासी महेन्द्र कुशवाह से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज और गाड़ी की मांग को लेकर उसे परेशान किया जा रहा था।

परिजनों के अनुसार किरण कुशवाह के पिता का निधन शादी से करीब 10 दिन पहले हो गया था। आरोप है कि लड़के पक्ष के लोगों ने कहा था कि “तुम्हारे पिता से गाड़ी और पैसों की बात हुई थी।” इसके बाद से विवाद लगातार बढ़ता गया। 4 मई 2026 को ससुराल पक्ष किरण को मायके छोड़ गया था, उस दौरान रास्ते में मारपीट भी हुई थी और पुलिस में शिकायत की गई थी।

फरियादी के मुताबिक 20 मई की दोपहर ऋषिकेश कुशवाह, महेन्द्र कुशवाह, भोलू कुशवाह, सतीश कुशवाह और दशरथ कुशवाह उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर ऋषिकेश कुशवाह ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे रमेश कुशवाह के सिर में गंभीर चोट आई। वहीं महेन्द्र और भोलू कुशवाह सेकेट्री ने डंडों से मारपीट की। बचाने आए केसरिया कुशवाह और हर्षित कुशवाह के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की।

पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!