शिवपुरी कोतवाली पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को स्मैक बेचने की फिराक में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी रवि सरदार पुत्र काबुल सरदार उम्र 23 वर्ष निवासी बड़ागांव थाना देहात शिवपुरी के कब्जे से 15.82 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है। साथ ही आरोपी की 50 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। कुल जब्त मशरुका 4.50 लाख रुपये आंका गया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल ग्रीन व्यू के आगे फॉरेस्ट चौकी के पास पुलिया पर एक युवक स्मैक बेचने की नियत से खड़ा है। सूचना पर कोतवाली टीआई रोहित दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से पारदर्शी पन्नी में रखी 15.82 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
आरोपी के खिलाफ अप.क्र. 389/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस अब स्मैक के सोर्स और नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। कोतवाली पुलिस ने साफ किया है कि शहर को नशा मुक्त बनाने के लिए ऐसे आरोपियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।






Be First to Comment