शिवपुरी पुलिस कंट्रोल रूम में मंगलवार को साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया ने जिलेभर से पहुंचे 100 से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में लोगों ने पारिवारिक विवाद, जमीन संबंधी मामले, मारपीट, धोखाधड़ी और लंबित शिकायतों से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। एसपी ने सभी शिकायतों को प्राथमिकता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारियों और जांच अधिकारियों को तय समय सीमा में निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना है। साथ ही लंबित मामलों की समीक्षा कर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले, सीएसपी संजय चतुर्वेदी, कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे, फिजिकल थाना प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।









Be First to Comment