Press "Enter" to skip to content

पति और भाई पर झूठी शिकायत का आरोप: महिला बोली- घर से पैसे नहीं लाई, ससुराल में होती थी मारपीट, मर्जी से की लव मैरिज / Shivpuri News

शिवपुरी जिले की रहने वाली एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर अपने पति और भाई पर झूठी शिकायत दर्ज कराने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा है कि वह अपने घर से कोई रकम या नगद पैसे लेकर नहीं आई है, जबकि उसके खिलाफ थाना वरेली जिला रायसेन में गलत शिकायत दर्ज कराई गई है।

ग्राम ध्वानी थाना सुरवाया निवासी सुमन धाकड़ ने बताया कि 14 मई 2026 को वह रायसेन जिले के मागरोल स्थित अपने ससुराल से बिना किसी सामान और नगदी के वापस आई थी। महिला का आरोप है कि उसके पति विनोद धाकड़ और भाई मुरारी द्वारा थाना वरेली में उसके खिलाफ रकम और नगद पैसे लेकर भागने की शिकायत दर्ज कराई गई, जो पूरी तरह झूठी है।

सुमन धाकड़ ने आवेदन में यह भी आरोप लगाया कि उसका पति उसे ठीक से नहीं रखता था और आए दिन मारपीट करता था। इसी कारण वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती। महिला का कहना है कि शिकायत के बाद से उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं, जिससे वह परेशान है।

महिला ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि उसके खिलाफ दर्ज शिकायत को निरस्त किया जाए और मामले में उचित कार्रवाई की जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!